राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर मंदिर में की पूजा-अर्चना

WhatsApp Channel Join Now
राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर मंदिर में की पूजा-अर्चना


राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर मंदिर में की पूजा-अर्चना


रायपुर, 10 नवम्बर (हि. स.)। राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर रायपुर के सदर बाजार स्थित बांके बिहारी मंदिर पहुंचकर भगवान बांके बिहारी जी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी भी उपस्थित थीं।

राज्यपाल श्री डेका ने भगवान श्री बांके बिहारी से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774760 Articles

Share this story