राज्यपाल डेका को जगदलपुर के ट्री मैन ने भेंट की मियाजाकी आम

WhatsApp Channel Join Now
राज्यपाल डेका को जगदलपुर के ट्री मैन ने भेंट की मियाजाकी आम


राज्यपाल डेका को जगदलपुर के ट्री मैन ने भेंट की मियाजाकी आम


रायपुर, 16 जून (हि.स.)।राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोकभवन में जगदलपुर के ट्री मैन संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर श्री झा ने राज्यपाल कोे दुनिया की सबसे मंहगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट की।

राज्यपाल ने मियाजाकी आम की खेती को बस्तर क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह न केवल किसानों की आय बढ़ाने मे सहायक सिद्ध हो सकती है बल्कि छत्तीसगढ़ को अंतरर्राष्ट्रीय फल बाजार में नई पहचान भी दिला सकती है। उन्होंने इस विशेष प्रजाति की खेती को बढ़ावा देने, इसकी पैदावार मे वृद्धि करने तथा राष्ट्रीय एवं अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी मार्केटिंग के प्रयास करने हेतु प्रोत्साहित किया।

हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा

Share this story