रायपुर : राज्यपाल डेका ने विजयादशमी के अवसर पर राजभवन में शस्त्र पूजन और हवन किया

WhatsApp Channel Join Now
रायपुर : राज्यपाल डेका ने विजयादशमी के अवसर पर राजभवन में शस्त्र पूजन और हवन किया


रायपुर, 2 अक्टूबर (हि.स.)। राज्यपाल रमेन डेका एवं राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी आज विजयादशमी के अवसर पर राजभवन में आयोजित शस्त्र पूजन और हवन में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। राजभवन परिसर में विधिवत् शस्त्र पूजा की गई। राज्यपाल ने राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विजयादशमी और दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781348 Articles

Share this story