सुशासन तिहार के क्रियान्वयन के लिए ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारी नियुक्त
Apr 20, 2026, 18:08 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
बलौदाबाजार, 20 अप्रैल (हि.स.)। जिले में सुशासन तिहार 2026 के सफल एवं सुचारू क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर जिले के प्रत्येक पंचायत के लिये नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। एक नोडल अधिकारी को दो ग्राम पंचायतों क़ी जिम्मेदारी दी गई है।
नियुक्त नोडल अधिकारी सुशासन तिहार 2026 के दौरान समस्त ग्राम पंचायतों में निरंतर भ्रमण करेगें एवं योजनाओं के संतृप्तीकरण कार्यक्रम में सहभागिता करेगें।शिविर के दौरान नोडल अधिकारी शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेगें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

