छत्तीसगढ़ को सस्टेनेबल प्रोक्योरमेंट अवार्ड मिलने को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने की तीखी आलोचना
रायपुर, 17 अगस्त (हि.स.)। गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जेम) के स्थापना दिवस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को सस्टेनेबल प्रोक्योरमेंट अवार्ड मिलने को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने साेमवार काे बयान जारी कर कहा कि यह अवार्ड केवल सरकार के लिए भ्रष्टाचार करने के लिए दिया गया है।
दीपक बैज ने आरोप लगाते हुए कहा कि जेम पोर्टल को अच्छे कामो के लिए नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार के लिए अवार्ड मिला है। जिस पोर्टल में हजार रुपये का सामान लाखों रुपये में मिलने का खेल हो रहा हो तो अवार्ड कैसे मिल सकता है।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ को गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जेम) के 10वें स्थापना दिवस समारोह में ‘जेम सस्टेनेबल प्रोक्योरमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की उपस्थिति में राज्य को यह सम्मान प्रदान किया गया। ‘जेम 10 : ए डिकेड ऑफ एक्सपाेनेंशियल पाॅसिबिलिटीज’ थीम पर आयोजित समारोह में राज्य सरकारों के लिए निर्धारित ‘प्रीमियर अवार्ड्स – स्टेट गवर्नमेंट फेलिसिटेशन’ श्रेणी के तहत यह पुरस्कार जेम के प्रभावी उपयोग, शासकीय खरीद के मूल्य और मात्रा में उल्लेखनीय वृद्धि के लिए दिया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल

