मादा गौर शिकार मामले में फरार दो आरोपित गिरफ्तार, जेल दाखिल

WhatsApp Channel Join Now
मादा गौर शिकार मामले में फरार दो आरोपित गिरफ्तार, जेल दाखिल


बलौदाबाजार, 16 अप्रैल (हि.स.)। वनपरिक्षेत्र अर्जुनी में अक्टूबर माह में घटित मादा गौर शिकार प्रकरण में फरार चल रहे दो आरोपितों को विधिवत गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायालय में प्रस्तुत कर उन्हें जेल दाखिल किया गया।

प्रकरण में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत गंभीर अपराध पंजीबद्ध किया गया था। घटना के पश्चात से ही वन विभाग द्वारा सतत निगरानी, मुखबिर तंत्र की सक्रियता एवं विशेष गश्त के माध्यम से आरोपितों की लगातार तलाश की जा रही थी। निरंतर प्रयासों एवं प्रभावी रणनीति के फलस्वरूप दोनों आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।

इस कार्रवाई में प्रशिक्षु सहायक वनसंरक्षक गुलशन कुमार साहू, परिक्षेत्र अधिकारी अर्जुनी, रुपेश्वरी दीवान की टीम द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

Share this story