कोरिया : भूमिहीन मजदूरों को मिली बड़ी राहत, 1500 से ज्यादा खातों में पहुंचे डेढ़ करोड़ रुपये

WhatsApp Channel Join Now

कोरिया, 25 मार्च (हि.स.)। प्रदेश के भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को राज्यभर के लाखों हितग्राहियों के खातों में सहायता राशि अंतरित की, जिसके तहत कोरिया जिले के 1,528 भूमिहीन कृषि मजदूरों के खाते में लगभग 1.52 करोड़ रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की गई।

जिला प्रशासन के तत्वावधान में दीनदयाल भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत ब्लॉकस्तर पर राशि वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पटना तहसील स्थित पंडित ज्वाला प्रसाद शासकीय महाविद्यालय और सामुदायिक भवन सोनहत में आयोजित कार्यक्रम में हितग्राहियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे। इस पहल से भूमिहीन मजदूरों को आर्थिक संबल मिलने के साथ उनके जीवन स्तर में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पारस नाथ सिंह

Share this story