फसल उत्पाद को मिला सुरक्षा कवच, चिंता हुई कम

WhatsApp Channel Join Now


कोरबा, 23 मई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को 12 साल का समय पूरा हो गया है। इस दौरान कृषि क्षेत्र के लिए कई प्रकार के काम किए गए हैं। किसानों को सम्मान निधि से लेकर कृषि बीज, उपकरण और अन्य संसाधनों की उपलब्धता कराने के लिए चलाई गई योजनाएं सहायक साबित हुई है। कोरबा जिले में कई किसानों से इस मसले पर बातचीत की गई। किसानों का कहना है कि फसल बीमा योजना से लेकर दूसरे स्तर पर दी जाने वाली मदद एक प्रकार से सुरक्षा कवच का काम कर रही है। इससे काफी चिंताएं कम हुई है।

हुंकरा कटघोरा के रहने वाले किसान रामभरोस यादव ने बताया कि खराब मौसम और प्राकृतिक आपदा के समय यह योजना किसानों को आर्थिक सहारा देती है। मोदी सरकार ने किसानों को संकट के समय अकेला छोडऩे के बजाय सुरक्षा देने का काम किया है। गुरसिया में खेती-बाड़ी से जुड़े गणेश सिंह ने कहा कि फसल बीमा योजना एक अच्छा विकल्प है। किसानों को प्रीमियम से कई गुना ज्यादा सहायता मिलना बड़ी राहत की बात है। यह दिखाता है कि सरकार किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए गंभीरता से काम कर रही है। बीमा सुरक्षा मिलने से किसान अब ज्यादा आत्मविश्वास के साथ खेती कर रहे हैं। नुकसान की स्थिति में आर्थिक मदद मिलने से किसानों का मनोबल मजबूत हुआ है। कोरबा के सुखीराम ने कहा कि सरकार सिर्फ घोषणाएं नहीं बल्कि किसानों को वास्तविक सुरक्षा देने का काम कर रही है। फसल नुकसान पर सीधे सहायता मिलने से किसानों को सरकार पर भरोसा बढ़ा है। अलग-अलग फसलों को कवर करने से हर वर्ग के किसानों को सुरक्षा मिल रही है। मोदी सरकार ने योजना को व्यापक बनाकर ज्यादा किसानों तक लाभ पहुंचाने का प्रयास किया है।

कृषक समुदाय के हित में कृषि विभाग अपनी भूमिका बेहतर तरीके से निभा रहा है। सरकार प्रवर्तित योजनाओं को फील्ड तक पहुंचाने और हितग्राहियों को जागरूक करने के साथ लाभान्वित करने का काम किया जा रहा है। परंपरागत और अंतरवर्ती फसलों के फायदे के साथ-साथ उन्हें यह भी बताने की कोशिश की जा रही है कि वर्तमान दौर में उन्हें क्या कुछ परिवर्तन करने की जरूरत है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Share this story