इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने यादगार मनाया फ्रेंडशिप डे

WhatsApp Channel Join Now
इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने यादगार मनाया फ्रेंडशिप डे


रायगढ़, 02 अगस्त (हि.स.)। इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल द्वारा रविवार को फ्रेंडशिप डे के अवसर पर होटल आउटर में स्नेह, अपनत्व एवं मित्रता से परिपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी सदस्याओं ने एक-दूसरे को फ्रेंडशिप बैंड एवं पीले गुलाब भेंट कर मित्रता, प्रेम और सहयोग का संदेश दिया। केक काटकर फ्रेंडशिप डे का उत्सव मनाते हुए मनोरंजक गेम्स, संगीत और विभिन्न मनोरंजन गतिविधियों में सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे कार्यक्रम में हंसी, खुशी और आत्मीयता का वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष पुष्पा अग्रवाल ने कहा, मित्रता केवल एक रिश्ता नहीं, बल्कि विश्वास, सम्मान, सहयोग और अपनत्व की भावना का प्रतीक है। इनर व्हील क्लब की सबसे बड़ी ताकत आपसी मित्रता और एकजुटता है। जब हम एक परिवार की तरह मिलकर कार्य करते हैं, तभी समाज सेवा के प्रत्येक अभियान को सफल बना पाते हैं। आइए, फ्रेंडशिप डे के इस अवसर पर हम सभी आजीवन मित्रता, सेवा और सद्भाव की भावना को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लें।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष पिंकी गोयल, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल, संपादक रेखा अग्रवाल सहित सदस्याएँ शशि, गोमती, सीमा चरक, नूपुर, सीमा, मंजू, बीना, सुषमा, करुणा, सुधा, सरिता, तरुणा, मनीषा, राखी, श्रुति, गायत्री, रेणु, अंजू एवं सुरभि, अनिता ने एक-दूसरे को फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएँ देते हुए मित्रता, सेवा और सामाजिक सरोकारों को सदैव आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रघुवीर प्रधान

Share this story