कलेक्टर की विशेष पहल से जिले के युवाओं को मिलेगी निशुल्क पीएससी कोचिंग

WhatsApp Channel Join Now
कलेक्टर की विशेष पहल से जिले के युवाओं को मिलेगी निशुल्क पीएससी कोचिंग


प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर, 18 नवंबर तक ऑनलाइन पंजीयन आमंत्रित

जांजगीर चांपा/सारंगढ़–बिलाईगढ़, 13 नवंबर (हि. स.)। राज्य शासन की मंशानुरूप युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर और उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू की विशेष पहल पर निशुल्क पीएससी कोचिंग प्रारंभ की जा रही है। इस पहल का उद्देश्य जिले के शिक्षित युवाओं को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग सहित राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहयोग देना और प्रशासनिक सेवाओं में चयन के उनके लक्ष्य को आगे बढ़ाना है।

कोचिंग में विषय विशेषज्ञों के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं के पाठ्यक्रम, विषयों की तैयारी और परीक्षा की रणनीति से संबंधित शैक्षणिक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। इससे जिले के प्रतिभावान एवं इच्छुक युवाओं को अपनी तैयारी बेहतर करने का अवसर मिलेगा।

निःशुल्क कोचिंग का लाभ लेने के इच्छुक जिले के शिक्षित युवा निर्धारित गूगल फॉर्म के माध्यम से बुधवार, 18 नवंबर तक ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन के लिए लिंक https://forms.gle/Pyb3ovKXn2fmgebK6 है। जिला प्रशासन ने इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित समय-सीमा में पंजीयन कराने की अपील की है। प्राप्त आवेदनों के आधार पर कोचिंग संचालन एवं आगामी प्रक्रिया की जानकारी अलग से जारी की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार/लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776518 Articles

Share this story