निःशुल्क शिक्षा का अधिकार के तहत बस्तर जिले के 13 छात्र-छात्राओं का चयन

WhatsApp Channel Join Now

जगदलपुर, 14 अगस्त (हि.स.)। निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में तृतीय चरण की लॉटरी प्रक्रिया में बस्तर जिले अन्तर्गत पात्र आवेदनों में कुल 13 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है।

बस्तर जिले अन्तर्गत प्रथम एवं द्वितीय चरण की लॉटरी प्रक्रिया में कुल 99 अशासकीय विद्यालयों में कुल 388 रिक्त सीटो में से कुल 134 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ था। इसी क्रम में लोक शिक्षण संचालनलय इन्द्रावती भवन नवा रायपुर के पत्र 15 जुलाई 2026 के निर्देशानुसार 14 अगस्त 2026 को तृतीय चरण की लाटरी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जिला बस्तर में आयोजित की गई ।

लॉटरी प्रक्रिया में जिला शिक्षा अधिकारी, बस्तर आर.टी.ई. नोडल प्राचार्य, जगदलपुर खण्ड शिक्षा अधिकारी, जगदलपुर, ए.पी.सी., जगदलपुर एम.आई.एस. प्रशासक, बस्तर मीडिया प्रभारी जगदलपुर, अशासकीय विद्यालय के सचिव एवं आर.टी.ई. हेतु आवेदन किये पालको के समक्ष ऑनलाईन लाटरी की प्रक्रिया पूर्ण की गई। उक्त तृतीय चरण की लॉटरी प्रक्रिया में बस्तर जिले अन्तर्गत पात्र आवेदनों में कुल 13 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ।

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story