विश्व रेबीज दिवस पर 28 सितंबर को सूरजपुर पशु चिकित्सालय में निःशुल्क टीकाकरण

WhatsApp Channel Join Now

सूरजपुर, 27 सितंबर (हि.स.)। विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर रेबीज की रोकथाम और बचाव के लिए 28 सितंबर को पशु चिकित्सालय सूरजपुर में निशुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। आज रविवार को पशुधन विकास विभाग ने इसकी जानकारी देते हुए पशुपालकों और पशु प्रेमियों से अपने पालतू डॉग को टीका लगवाने की अपील की है।

विभाग के अनुसार, टीकाकरण सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा। नगर के पशुपालक अपने पालतू डॉग को लेकर पशु चिकित्सालय पहुंचकर निःशुल्क टीकाकरण करा सकते हैं।

पशुधन विकास विभाग ने बताया कि रेबीज गंभीर वायरस जनित बीमारी है और डॉग का नियमित टीकाकरण इसकी रोकथाम का प्रभावी उपाय है। विभाग ने नागरिकों से आसपास के घुमंतू डॉग के टीकाकरण में भी सहयोग करने की अपील की है।

विभाग ने कहा कि अधिक से अधिक डॉग्स का टीकाकरण कराकर पशु मालिक अपने पालतू पशुओं के साथ समुदाय की सुरक्षा में भी योगदान दे सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Share this story