जिला पशु चिकित्सालय में निशुल्क एंटी-रेबीज टीकाकरण शिविर 28 सितंबर को
जगदलपुर, 27 सितंबर (हि.स.)। विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर बस्तर जिले के पशुपालकों और नागरिकों के लिए एक राहत भरी खबर है। जिला पशु चिकित्सालय द्वारा रेबीज जैसी घातक बीमारी की रोकथाम के उद्देश्य से एक विशेष निशुल्क एंटी-रेबीज टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
कृषि उपज मंडी के सामने स्थित जिला पशु चिकित्सालय परिसर में यह शिविर सोमवार 28 सितंबर को प्रातः 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक संचालित होगा। इस महत्वपूर्ण अभियान को लेकर सयुंक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं ने आमजन से अपील की है कि वे समय रहते अपने पालतू श्वान एवं अन्य जानवरों को इस शिविर में लेकर आएं और निशुल्क टीका लगवाकर उन्हें सुरक्षित करें। उन्होंने बताया कि रेबीज एक जानलेवा संक्रमण है जिससे बचाव का एकमात्र प्रभावी उपाय नियमित टीकाकरण ही है, इसलिए नागरिक अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस जनहितैषी सुविधा का लाभ उठाएं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

