चार आरक्षक पदोन्नत होकर बने प्रधान आरक्षक

WhatsApp Channel Join Now
चार आरक्षक पदोन्नत होकर बने प्रधान आरक्षक


धमतरी, 04 नवंबर (हि.स.)। जिले के चार आरक्षक पदोन्नत होकर अब प्रधान आरक्षक चालक बन गए। यह उपलब्धि उनके लिए दीवाली पर्व में उपहार जैसा है। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर जोन रायपुर के आदेशानुसार जारी योग्यता सूची वर्ष 2026 के तहत मिली पदोन्नति के बाद आज बुधवार को एसपी भावना पांडेय एवं एएसपी शैलेन्द्र पांडेय ने फित्ती लगाकर जवानों का मनोबल बढ़ाया।

पदोन्नत होने वाले कर्मचारियों में संतोष ठाकुर, संतोष दुबे, छोटे लाल साहू और थानसिंह चंद्राकर शामिल है। इस अवसर पर एसपी भावना पांडेय ने पदोन्नत कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि पदोन्नति केवल पद में वृद्धि नहीं, बल्कि कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों में भी बढ़ोत्तरी का प्रतीक है। यह बेहतर कार्य, अनुशासन एवं समर्पण का प्रतिफल है।

उन्होंने सभी पदोन्नत कर्मचारियों को अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ करने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर एएसपी शैलेन्द्र पांडेय, डीएसपी यशकरण दीप ध्रुव, रक्षित निरीक्षक विपुल आनंद जांगड़े, निरीक्षक अखिलेश शुक्ला, स्थापना प्रभारी लक्ष्मी ध्रुव, उप निरीक्षक खेमराज साहू, एटीओ सुल्तान हुसैन, प्रधान आरक्षक डिगेश शर्मा सहित एसपी कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772457 Articles

Share this story