पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने कड़ेनार में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now
पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने कड़ेनार में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ


बीजापुर, 17 सितंबर (हि.स.)। जिले के ग्राम पंचायत कड़ेनार की युवा समिति वॉली-बॉल क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वॉली-बॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरूवार काे पूर्व मंत्री एवं वॉलीबॉल संघ के प्रदेश अध्यक्ष महेश गागड़ा ने किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला डीआरजी बीजापुर एवं कड़ेनार की टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में कड़ेनार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

इस अवसर पर महेश गागड़ा ने विजेता टीम सहित सभी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खेल भावना के लिए बधाई दी तथा प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं ओते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं की प्रतिभा को सामने लाने के साथ-साथ उनमें अनुशासन, टीम भावना और खेल के प्रति रुचि बढ़ाने का कार्य करती हैं। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष घासीराम नाग, जिला उपाध्यक्ष राजू कलमू, जिला महामंत्री फूलचंद गागड़ा, मंडल अध्यक्ष अशोक राव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हरिहर साहनी ग्राम के सरपंच, युवा मोर्चा के साथी तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story