नरहरपुर प्रवास पर जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का धमतरी में हुआ स्वागत

WhatsApp Channel Join Now
नरहरपुर प्रवास पर जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का धमतरी में हुआ स्वागत


धमतरी, 14 नवंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल का नरहरपुर (कांकेर) प्रवास के दौरान शनिवार को धमतरी आगमन पर सिहावा चौक में कांग्रेसजनों ने भव्य स्वागत किया। उनके आगमन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता स्वागत स्थल पर जुट गए। जैसे ही उनका काफिला सिहावा चौक पहुंचा, कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए पुष्पवर्षा की और फूलमाला एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय अभिनंदन किया।

इस दौरान भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा संगठन की गतिविधियों को और अधिक सक्रिय बनाने एवं जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया।

स्वागत कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, विधायक ओंकार साहू, पूर्व विधायक लेखराम साहू, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन लालवानी एवं शरद लोहाना, पूर्व महापौर विजय देवांगन, पूर्व पीसीसी सचिव आनंद पवार सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776872 Articles

Share this story