दंतेवाड़ा के झिरका गांव में पहली बार पहुंचे विदेशी पर्यटक, झारालावा जलप्रपात का सौंदर्य देखा

WhatsApp Channel Join Now
दंतेवाड़ा के झिरका गांव में पहली बार पहुंचे विदेशी पर्यटक, झारालावा जलप्रपात का सौंदर्य देखा


दंतेवाड़ा, 01 नवंबर (हि.स.)। बस्तर नक्सल मुक्त होने के बाद दंतेवाड़ा जिले के झिरका गांव में पहली बार डेनमार्क के चार विदेशी पर्यटक पहुंचे, विदेशी पर्यटकों का स्थानीय पर्यटन समिति और ग्रामीणों ने छींद के पत्ते से बने कलात्मक मुकुट पहनाकर एवं बुके साैंपकर स्वागत किया। यहां उन्होंने झारालावा जलप्रपात का प्राकृतिक सौंदर्य देखा और बस्तर की जनजातीय संस्कृति, खानपान और ग्रामीण जीवनशैली को करीब से जाना। पर्यटकों ने गांव का भ्रमण कर यहां की रहन-सहन और पारंपरिक गतिविधियों को देखा।

पर्यटकों ने लाल चीटियों से बनी पारंपरिक चापड़ा चटनी बनाने की प्रक्रिया समझी और उसका स्वाद भी चखा। इसके साथ ही महुआ शराब बनाने की पारंपरिक प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। उन्होंने चापड़ा चटनी बनाने की पूरी प्रक्रिया देखी। ग्रामीणों ने उन्हें इसके पारंपरिक तरीके और स्थानीय खान-पान में इसके महत्व के बारे में बताया। इस दौरान उन्होंने महुआ शराब बनाने की प्रक्रिया भी समझी।

ग्रामीणों से महुआ से जुड़ी स्थानीय परंपराओं और सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी। जिसके बाद विदेशी पर्यटकों ने कहा बस्तर अमेजिंग है। झारालावा जलप्रपात के साथ यहां की जनजातीय संस्कृति और पारंपरिक खानपान ग्रामीण पर्यटन के लिहाज से खास पहचान रखते हैं। पर्यटन समिति और ग्रामीणों को उम्मीद है कि इस तरह विदेशी पर्यटकों के पहुंचने से क्षेत्र के पर्यटन स्थलों को पहचान मिलेगी। साथ ही स्थानीय लोगों के लिए गाइड, खानपान और अन्य पर्यटन गतिविधियों से रोजगार के अवसर भी बन सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770686 Articles

Share this story