जगदलपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा मिठाई दुकानों का किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
जगदलपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा मिठाई दुकानों का किया निरीक्षण


जगदलपुर, 04 नवंबर (हि.स.)। राज्य शासन के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा जिले में दीपावली पर्व के दौरान बिकने वाली मिठाईयों, नमकीनों एवं अन्य खाद्य पदार्थों तथा मिठाई बनाने में उपयोग की जाने वाली कच्चे सामग्रियों की सघनता से जांच की जा रही है। बस्तर जिले में सतत निरीक्षण की कार्रवाई की जा रही है। 05 खाद्य प्रतिष्ठानों को आवश्यक सुधार हेतु सुधार सूचना पत्र प्रेषित की गई है।

इसी तारतम्य में आज बुधवार ने आड़ावाल स्थित मिठाई दुकानों का निरीक्षण कर खोवा, काजू कतली, सलोनी, कलाकंद, पेंड़ा, काला जामुन, गुलाब जामुन, नारियल लड्डू, मिक्चर नमकीन, डोडा बर्फी, बेसन पापड़ी का नमूना संकलन किया गया एवं परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है। निरीक्षण के दौरान 12 किलोग्राम एक्सपायर डालडा एवं 08 किलोग्राम रसगुल्ला को नष्ट कराया गया। जगदलपुर के मिठाई दुकानों का निरीक्षण कर खोवा, गुलाब जामुन, सेव नमकीन, चावल, उड़द दाल, चक्की आटा, केसर बाटी, पेस्ट्री, चमचम, खोवा पेड़ा, कूकीज का नमूना संकलन कर प्रयोगशाला भेजा गया। लगभग 10 किलोग्राम खोवा अनहाइजेनिक स्थिति में रखे पाये जाने पर नष्ट कराया गया।

उक्त कार्यवाही का संचालन जिले में अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन पूनम कुंजाम के मार्गदर्शन में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंकित गुप्ता, खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार नाग एवं नमूना सहायक नंदकिशोर हिरवानी की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772373 Articles

Share this story