रघुनाथनगर जलाशय में मॉक एक्सरसाइज 20 अगस्त को

WhatsApp Channel Join Now

बलरामपुर, 19 अगस्त (हि.स.)। बलरामपुर जिले में बाढ़ जैसी आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए 20 अगस्त को सुबह 10 बजे रघुनाथनगर के बड़ा रघुनाथनगर जलाशय में संयुक्त मॉक एक्सरसाइज आयोजित की जाएगी।

छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देश पर होने वाले इस अभ्यास में बाढ़ की स्थिति में राहत और बचाव कार्यों की तैयारियों को जांचा जाएगा। साथ ही विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय और आपदा के समय त्वरित कार्रवाई की क्षमता को भी परखा जाएगा।

कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जिला स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी को ऑब्जर्वर और वाड्राफनगर के अनुविभागीय अधिकारी नीर निधि नंदेहा को सहायक ऑब्जर्वर बनाया गया है।

मॉक एक्सरसाइज के जरिए यह देखा जाएगा कि बाढ़ की स्थिति में प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभाग राहत एवं बचाव कार्यों को कितनी तेजी और प्रभावी तरीके से संचालित कर सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Share this story