पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ : पूर्णाहुति पर मंत्र जाप करने वाले बीस साधकों का हुआ सम्मान

WhatsApp Channel Join Now
पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ : पूर्णाहुति पर मंत्र जाप करने वाले बीस साधकों का हुआ सम्मान


पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ : पूर्णाहुति पर मंत्र जाप करने वाले बीस साधकों का हुआ सम्मान


धमतरी, 8 अप्रैल (हि.स.)। धूनादास मंदिर प्रांगण स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ में गायत्री परिवार मुजगहन द्वारा चैत्र नवरात्र पर नौ दिवसीय अनुष्ठान का पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ द्वारा पूर्णाहुति कर लोगों के सुख समृद्धि की कामना की गई। इस कार्य में गायत्री परिवार से जुड़े 20 साधक भाई-बहनों का आठ अप्रैल को मंच से सम्मान किया गया।

जिला समन्वयक दिलीप नाग ने बताया कि गायत्री परिवार द्वारा नौ दिनों का विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम हुए। इसके अंतर्गत सामूहिक मंत्र जाप, नौ दिवसीय अनुष्ठान, ध्यान साधना, के साथ आरती, चालिसा,जसगीत के कार्यक्रम हुए। राम नवमी के दिन पूर्णाहुति पर 27 हजार मंत्र जाप करने वाले 20 साधक भाई-बहनों को श्रीफ़ल भेंट कर सम्मान किया गया। इसी क्रम में जीपी अखिलेश, सेवा निवृत्त अधिकारी विद्युत मंडल एवं शांता सोनी का गायत्री मंत्र शाल, श्रीफ़ल और साहित्य भेंट कर सम्मान किया गया। साथ में धनेश्वरी साहू, जिला पंचायत सदस्य, सरपंच होमेश्वर साहू, ग़ौरी बाई साहू , अंश सिन्हा, सानिध्य सिन्हा का भी श्रीफल एवं मंत्र शाल देकर सम्मान किया गया। यज्ञ संचालन डा पूनम साहू, धर्मेन्द्र साहू, शेष नारायण साहू एवं ओम प्रकाश नाग ने किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रज्ञा पीठ मुजगहन के संरक्षक धनवंतरी नाग, अध्यक्ष भागवत सिन्हा, वरिष्ठ परिजन जनक नेताम, हरिशंकर ध्रुव, पुनवा राम साहू, लाला राम साहू, ईश्वर सेन, गोविंद सिन्हा, संतराम साहू, अंगेश साहू, बिशेलाल साहू, मुकेश साहू,, महिला मण्डल से डामिन नाग, सरस्वती नाग, डिलेश्वरी सिन्हा, चित्र लेखा सिन्हा, टिकेश्वरी साहू,यमूना साहू, चित्र रेखा साहू, रजन गंगवंशी, लीना मण्डावी, सुनीता नाग, पूजा नाग, डा दिनेश नाग, निधि नाग, राधिका साहू, गायत्री नेताम, शिव परिवार महिला मण्डल के सदस्य, मनीषा सेन। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक दिलीप नाग ने किया।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story