रूपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे पांच जुआरी हिरासत में

WhatsApp Channel Join Now
रूपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे पांच जुआरी हिरासत में


काेंड़ागांव, 26 अगस्त (हि.स.)। जिले की सिटी काेतवाली पुलिस ने आज बुधवार काे रुपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे पांच जुआरियाें काे हिरासत में ल‍िया है। आरोप‍ितों के व‍िरुद्ध जुआ प्रत‍िषेध अध‍िन‍ियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्र‍िम कार्रवाई की जा रही है।

कोतवाली पुल‍िस को आज सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बनियागांव सरगीपारा में कुछ व्यक्ति ताश के 52 पत्तों पर रूपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। कार्रवाई के दौरान मौके से 05 जुआरियों विनोदी, कृष्णा मण्डावी, लोकेश्वर नेताम, राजेश मण्डावी, एवं गुपेन्द्र सोढ़ी को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

पुलिस द्वारा जुआरियों के कब्जे से ताश के 52 पत्ते, एक पुराना कपड़ा, 05 नग टच स्क्रीन मोबाइल फोन तथा नगदी रकम बरामद की गई। जब्‍त नगदी में जुआ फड़ से 1,600 तथा आरोपितों के पास से 390, इस प्रकार कुल 1,990 नगद बरामद किया गया। इसके अतिरिक्त 05 मोबाइल फोन जब्‍त किया गया है। पकडे़ गये जुआरियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3 के तहत थाना कोण्डागांव में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

उक्त संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय, सहायक उप निरीक्षक दिनेश कुमार डहरिया, लखन लाल यादव, म.प्र.आर. रेवती सिन्हा, आरक्षक क्रमांक 571 मोहन क्षत्रिय, सायबर शाखा से प्रधान आरक्षक अजय बघेल, प्रशांत जुर्री, आरक्षक संतोष कोड़ोपी, शंकर उसेण्डी, चंदन शोरी एवं बिरजू सोरी का योगदान रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story