छाती के खेत व बाड़ियों में लगी आग, किसानों को भारी नुकसान

WhatsApp Channel Join Now
छाती के खेत व बाड़ियों में लगी आग, किसानों को भारी नुकसान


छाती के खेत व बाड़ियों में लगी आग, किसानों को भारी नुकसान


धमतरी , 26 अप्रैल (हि.स.)। खेत व बाड़ियों में अचानक आग लगने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। भीषण गर्मी के बीच आग तेजी से फैलने लगा। आगजनी से आम फसल व केला बाड़ी सबसे जयादा प्रभावित हुआ है। साथ ही किसानों के कई सामाग्री जलकर खाक हो गए। आगजनी की घटना के बाद पहुंचे दमकल टीम व ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाकर काबू पाया गया, तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत छाती के खेत-खलिहान व बाड़ी क्षेत्रों में दोपहर अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। आग बढ़ा तो ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। भीषण गर्मी के बीच यह आग खेत व बाड़ियों की ओर बढ़ने लगा। चहूंओर धुआं-धुआं हो गया। पहले तो ग्रामीणों ने पानी से आग बुझाने कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। ऐसे में जागरूक ग्रामीणों ने घटना की जानकारी अग्निशमन यंत्र विभाग को दी। खबर पाकर दमकल टीम मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। आग लगने की घटना के बाद मौके पर पटवारी व कोटवार भी पहुंचे। इन लोगों के अनुसार गांव के किसान ईश्वर चंद्राकर के केलाबाड़ी में आग लगने से उन्हें काफी नुकसान हुआ है। वहीं नरेंद्र साहू के बाड़ी में आम फसल जलकर प्रभावित हुआ है। खेत व खलिहानों में रखे पैरा, कुटी आदि जल गया, इससे उन्हें नुकसान हुआ है। आगजनी की इस घटना में गांव के कई अन्य लोगों को नुकसान हुआ है। पीड़ित किसानों ने शासन-प्रशासन से मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई है। वहीं आग लगाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story