जगदलपुर में गीदम रोड स्थित कबाड़ी दुकान में लगी आग, जलकर हुआ खाक

WhatsApp Channel Join Now
जगदलपुर में गीदम रोड स्थित कबाड़ी दुकान में लगी आग, जलकर हुआ खाक


जगदलपुर, 10 नवंबर (हि.स.)। जिले के परपा थाना क्षेत्र अंर्तगत गीदम रोड स्थित एक कबाड़ी की दुकान में बीती देर रात आग लग गई। आग तेजी से फैलने के कारण दुकान में रखा कबाड़ और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। शुरुआती तौर पर पटाखों से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात गीदम रोड स्थित एक कबाड़ी की दुकान से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने दुकान में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आस-पास के लोगों को दुकान से आग की लपटें उठती दिखाई दीं। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के लिए पानी डालकर उसे बुझाने क प्रयास किया । आग की चपेट में आने से दुकान में रखा कबाड़ और अन्य सामान काफी हद तक जल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, दुकान में हुए कुल नुकसान का आकलन भी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774734 Articles

Share this story