बुक डिपो में लगी आग, लाखों का हुुआ नुकसान

WhatsApp Channel Join Now
बुक डिपो में लगी आग, लाखों का हुुआ नुकसान


जगदालपुर, 04 अगस्त (हि.स.)। जिले के थाना केतवाली क्षेत्र अंर्तगत अनुपमा चौक के पास स्थित एक बुक डिपो में सोमवार की रात 11: 30 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। दुकान के अंदर से धुआं और आग की लपटें तेजी से निकलने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने में परेशानी हुई, जिसके चलते जेसीबी की मदद से दुकान का शटर तोड़ना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के कुछ ही मिनटों में आग तेजी से फैल गई। दुकान में बड़ी मात्रा में किताबें, कॉपियां, कागज और अन्य स्टेशनरी सामग्री रखी हुई थी, जिसके चलते आग तेजी से फैली। धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी सहित फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए लगातार पानी की बौछारें शुरू कीं। हालांकि दुकान के अंदर जहां आग लगी थी बुझाने में काफी समय लग रहा था। जिसके बाद जेसीबी की मदद से दुकान का शटर तोड़ा गया। जिसके बाद दमकल कर्मी दुकान के अंदर तक पहुंचे और आग को बुझाए।दुकान में बड़ी मात्रा में किताबें, कॉपियां और स्टेशनरी का सामान रखा होने के कारण लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story