रायपुर : विधायक पुरन्दर मिश्रा ब्लू वाटर हादसे में मृत युवक मोहम्मद आदिल के मौदहापारा स्थित घर पहुंचे

WhatsApp Channel Join Now
रायपुर : विधायक पुरन्दर मिश्रा ब्लू वाटर हादसे में मृत युवक मोहम्मद आदिल के मौदहापारा स्थित घर पहुंचे


- परिजनों को दी सांत्वना, शासन की ओर से पिता मोहम्मद यूनुस चार लाख रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया

रायपुर, 23 अगस्त (हि. स.)। ब्लू वाटर हादसे में मृत युवक मोहम्मद आदिल के मौदहापारा स्थित निवास पर आज रविवार को रायपुर उत्तर के विधायक पुरन्दर मिश्रा पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और इस दुख की घड़ी में गहरी संवेदना व्यक्त की।

विधायक मिश्रा ने परिजनों से चर्चा करते हुए कहा कि, यह अत्यंत दुखद घटना है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर विधायक मिश्रा ने छत्तीसगढ़ शासन की ओर से मृतक के पिता मोहम्मद यूनुस को 4 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की।

इस दौरान रायपुर एसडीएम नंदकुमार चौबे, रायपुर तहसीलदार राममूर्ति दीवान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

Share this story