आपदा पीड़ित तीन परिवारों को 12 लाख की आर्थिक सहायता

WhatsApp Channel Join Now


बलौदाबाजार, 18 नवम्बर (हि. स.)। प्राकृतिक आपदा से मृत 3 लोगों के निकट परिजनों के लिए प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रुपये के मान से 12 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत ये स्वीकृतियां प्रदान की हैं।

बुधवार को जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिजनों में फगनी मांझी पति चुतर सिंग मांझी, निवासी ग्राम नारायणपुर तहसील कसडोल,ओमप्रकाश पिता टीकाराम, ग्राम कुची, तहसील पलारी एवं दुर्गेश कंवर पिता पुनीराम कंवर, निवासी ग्राम मड़वा, तहसील टुण्डरा शामिल है।

पीड़ितों के निकट परिजनों के आंधी -तूफान से घर की छावनी, बांस बल्ली खपरा, घर का मलबा गिरने से दबने के कारण एवं महानदी,नाला के पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को आरटीजीएस के जरिये पीड़ित लोगों के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778953 Articles

Share this story