प्राकृतिक आपदा से पीड़ित 10 परिवारों को 40 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

WhatsApp Channel Join Now

जगदलपुर, 29 अक्टूबर (हि.स.)। कलेक्टर बस्तर आकाश छिकारा द्वारा जिले के प्राकृतिक आपदा पीड़ित 10 परिवारों को 40 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।

इसके अंतर्गत तहसील बस्तर के ग्राम छिंदगांव की निवासी पदमनी की मृत्यु तालाब पानी में डुबने से पिता भास्कर को तथा तहसील करपावण्ड अंतर्गत ग्राम सतोषा के लालती की मृत्यु आकाशीय बिजली गिरने से पिता शत्रुघन को और ग्राम पोलेबेड़ा के मनबोध की मृत्यु कुंआ के पानी में डूबने से पत्नी सनमती को, तहसील भानपुरी अंतर्गत ग्राम कावड़गांव के निवासी भगवती की मृत्यु सांप काटने से पिता तुलाराम मौर्य को तथा ग्राम खण्डसरा के निवासी सोनमती की मृत्यु सांप काटने से पति गणेश यादव को, ग्राम भानपुरी बड़ेपारा के निवासी तीरनाथ की मृत्यु कुंए में गिरने से पत्नी हेमबती यादव को, ग्राम सालेमेटा के निवासी सविता की मृत्यु सांप काटने से पिता कलानाथ को, तहसील बकावण्ड अन्तर्गत ग्राम फरसीगांव के निवासी धनर कश्यप की मृत्यु गड्ढे के पानी में डूबने से पत्नी दिलेश्वरी को, तहसील तोकापाल ग्राम करंजी के निवासी चंदन की मृत्यु कुंआ के पानी में डूबने से पिता रामचंद को तथा तहसील लोहण्डीगुड़ा ग्राम अमलीधार के निवासी लखूराम की मृत्यु नदी के पानी में डूबने से पत्नी सिलदई कश्यप को चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। उक्त सहायता राशि संबंधितों के बैंक खाते में डीपीटी के माध्यम से अंतरित किए जाने के निर्देश संबंधित तहसीलदारों को दिए गए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769049 Articles

Share this story