जिले में किसानों को टोकन के माध्यम से उर्वरक विक्रय शुरू

WhatsApp Channel Join Now
जिले में किसानों को टोकन के माध्यम से उर्वरक विक्रय शुरू


बलौदाबाजार, 6 अक्टूबर (हि. स.)। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में जिले में किसानों को टोकन के माध्यम से उर्वरक विक्रय प्रणाली से आधिकारिक रूप से शुरू कर दिया गया है।

अब किसान मोबाइल एप्प से टोकन बक कर जिले के किसी भी उर्वरक विक्रय केन्द्र से रकबा अनुसार सम्बंधित फसल के लिए अनुसंशित उर्वरक आसानी से क्रय कर सकते है।

विकासखण्ड बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम सकरी के किसान रिखी राम वर्मा ने एफएफएस एप्प के माध्यम से टोकन कटाकर सफलता पूर्वक उर्वरक क्रय किया। किसान ने इस एप्प के माध्यम से उर्वरक क्रय करने की प्रक्रिया को सुविधाजनक बताया।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली ने देश भर में उर्वरकों के वितरण, बिक्री और मूल्य नियंत्रण को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाने के लिए 'फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल' (उर्वरक बिक्री रूपरेखा) मोबाइल एप तैयार किया गया है।यह एप्प किसानों के उपयोग हेतु बहुत ही सरल है एवं किसान आसानी से अपने या किसी अन्य व्यक्ति के मोबाइल से या सीएससी केंद्र में जाकर टोकन बुक करा सकता है। वह अपने इच्छानुसार अपने जिले के किसी भी उर्वरक विक्रय केंद्र से रकबा अनुसार सम्बंधित फसल के लिए अनुसंशित उर्वरक क्रय कर सकते है।

इस नए फ्रेमवर्क का मुख्य उद्देश्य किसानों को सही समय पर, उचित मूल्य पर और बिना किसी कालाबाजारी के गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराना है।

सरकार का यह कदम कृषि लागत को नियंत्रित करने, उर्वरक सब्सिडी के लक्षित वितरण को सुनिश्चित करने और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। सभी उर्वरक निर्माताओं, थोक और खुदरा विक्रेताओं को इस नए फ्रेमवर्क के दिशानिर्देशों का तत्काल प्रभाव से पालन करने का निर्देश दिया गया है। इस संबंध में जिला स्तर पर एवं विकासखण्ड स्तर पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। जिसमें उर्वरक विक्रेताओं को उक्त कार्यप्रणाली की जानकारी गई है तथा कृषकों के मध्य अधिक अधिक प्रचार करने हेतु निर्देशित किया गया है।

एप्प के माध्यम से खाद की ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया-गूगल प्ले स्टोर से फ्रेमवर्क फॉर फ़र्टिलाइज़र सेल ऐप डाउनलोड करने के बाद अपना राज्य चुनकर आधार नंबर या किसान आईडी दर्ज करना है।मोबाइल पर आए ओटीपी से लॉगिन करें।ऐप में अपनी भूमि का विवरण (जैसे खसरा संख्या) या बटाईदार,किरायेदार होने की स्थिति में आवश्यक पहचान जानकारी दर्ज करें। इसके बाद अपनी वर्तमान फसल का चयन करें।

जमीन और फसल के आधार पर सिस्टम द्वारा अनुशंसित खाद की मात्रा (यूरिया, डीएपी आदि) दिखाई देगी।इसके बाद सूची में से अपने नजदीकी अधिकृत खाद विक्रेता का चयन करें।सभी विवरण सबमिट करने के बाद आपकी बुकिंग पूरी हो जाती है और स्क्रीन पर एक डिजिटल टोकन नंबर या क्यूआर कोड जनरेट हो जाता है।इस क्यूआर कोड या टोकन को सुरक्षित रखें और 2 दिनों (48 घंटों) के भीतर चयनित खाद विक्रेता के पास जाएं। विक्रेता द्वारा पीओएस मशीन पर कोड स्कैन करने और बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद निर्धारित सरकारी दरों पर खाद प्राप्त करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773520 Articles

Share this story