छात्राओं ने आईटीबीपी के जवानों काे बांधा रक्षा सूत्र, जवानों ने दिए उपहार
कोंडागांव, 15 अगस्त (हि.स.)। जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जामकोटपारा, कोंडागांव के छात्र-छात्राएं आज शनिवर काे आईटीबीपी 29वीं वाहिनी कैंप पहुंचे। बच्चों ने घर-परिवार से दूर देश की सुरक्षा में तैनात जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा।
बच्चों ने जवानों की दीर्घायु की कामना की, जवानों ने बच्चों को आशीर्वाद देकर जवानों ने उपहार भी दिए। जवानों ने सदैव सुरक्षा का संकल्प दोहराया। विद्यालय की प्राचार्या रूबी भट्टाचार्य ने कहा, विद्यार्थियों का देश के रक्षकों काे रक्षा सूत्र बांधना उनमें देशभक्ति, कृतज्ञता और सामाजिक दायित्व की भावना को मजबूत करता है। जवानों का निस्वार्थ त्याग पूरे देश को सुरक्षित रखता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षकों की भागीदारी रही।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

