भानुप्रतापपुर की छात्रा ने बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
कांकेर, 30 जुलाई (हि.स.)। जिले के भानुप्रतापपुर के बसंत नगर में रहने वाली 12वीं कक्षा की छात्रा निहारिका महिलांगे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार मृतका पीएमश्री स्वामी आत्मानंद स्कूल भानुप्रतापपुर में पढ़ाई करती थी। बताया जा रहा है कि बीती रात करीब 2 बजे निहारिका ने अपने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना की जानकारी मिलते ही आज गुरूवार काे भानुप्रतापपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पंचनामा और अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस के अनुसार घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

