कोरबा में भीषण सड़क हादसा, माेटरसाइकिल और स्कूटी की टक्कर में युवक-युवती की मौत

WhatsApp Channel Join Now
कोरबा में भीषण सड़क हादसा, माेटरसाइकिल और स्कूटी की टक्कर में युवक-युवती की मौत


कोरबा में भीषण सड़क हादसा, माेटरसाइकिल और स्कूटी की टक्कर में युवक-युवती की मौत


कोरबा में भीषण सड़क हादसा, माेटरसाइकिल और स्कूटी की टक्कर में युवक-युवती की मौत


कोरबा, 04 नवंबर (हि. स.)। जिले के गेवरा-कुसमुंडा मार्ग पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक और युवती की मौत हो गई। माेटरसाइकिल और स्कूटी के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में दोनों की जान चली गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, माेटरसाइकिल और स्कूटी के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई। टक्कर के बाद माेटरसाइकिल सवार युवक सड़क पर गिर पड़ा और वहां से गुजर रहे भारी वाहन टीपर के पहियों की चपेट में आ गया। वहीं, स्कूटी सवार युवती को भी गंभीर चोटें आईं। हादसा इतना भीषण था कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही कुसमुंडा थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडेय मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस हादसे के संबंध में जानकारी जुटा रही है। इस दर्दनाक घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

हिन्दुस्थान समाचार/ हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772037 Articles

Share this story