किसानों को मिला सहकारी प्रशिक्षण, नैनो डीएपी, यूरिया,जिंक, कॉपर की दी गई जानकारी
बीजापुर, 10 सितंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी संघ मर्यादित रायपुर के तत्वावधान में आदिवासी सदस्य सहकारी शिक्षा योजना अंतर्गत बस्तर जिला सहकारी संघ जगदलपुर एवं इफको क्षेत्रीय कार्यालय जगदलपुर के सहयोग से बीजापुर जिले की भैरमगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पोंदुम-पातरपारा के किसानों को आज गुरूवार काे ग्राम पंचायत भवन पातरपारा में सहकारी शिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया।
इस माैके पर ग्राम सरपंच पोदिया राम अका एवं दशमन माझी प्राधिकृत लेंपस भैरमगढ़ उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी संघ के प्रशिक्षक विवेक पांडे द्वारा ग्रामीण कृषक सदस्यों को सहकारिता के अर्थ महत्व सिद्धांत के साथ-साथ लेंपस द्वारा प्रदत्त सेवाओं तथा गोपालन की संभावनाओं को देखते हुए ग्रामीण कृषकों को दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति गठन हेतु विस्तार से बताया जाकर आय वृद्धि के साथ-साथ जैविक खेती हेतु गोबर की उपलब्धता बढ़ाने हेतु सुझाव दिया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम को इफको के क्षेत्रीय अधिकारी लाल बहादुर सिंह एवं कृषि स्नातक प्रशिक्षु प्रेम प्रकाश साहू विशिष्ट सहायक वैभव पांडे द्वारा इफको उत्पाद विशेष कर नैनो उरिया नैनो डीएपी नैनो जिंक और नैनो कॉपर के प्रयोग विधि के साथ-साथ फसलों में उसके महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई, जिससे उपस्थित कृषकों में खेती के प्रति उत्साह देखा गया वही बस्तर जिला सहकारी संघ की प्रबंधक सीके द्विवेदी के द्वारा सहकारिता के पंजीयन, व्यवस्था पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण को ग्राम के सरपंच पोदिया राम द्वारा संबोधित करते हुए प्रशिक्षण को आवश्यक माना एवं प्रशिक्षण अनुरूप कार्य संचालन करने पर विस्तार से जानकारी दी गई ।प्रशिक्षण को सफल बनाने में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों का सहयोग रहा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

