कांकेर : धान थ्रेशिंग मशीन की चपेट में आया किसान, ऑपरेशन कर काटना पड़ा दाहिना पंजा

WhatsApp Channel Join Now
कांकेर : धान थ्रेशिंग मशीन की चपेट में आया किसान, ऑपरेशन कर काटना पड़ा दाहिना पंजा


कांकेर, 16 नवंबर (हि.स.)। जिले में धान की मिंजाई के दौरान एक दर्दनाक हादसे में किसान को अपना दाहिना पंजा गंवाना पड़ा। श्याम नगर निवासी किसान नरेश बड़ाई का दाहिना हाथ अचानक थ्रेशिंग मशीन की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल किसान को उपचार के लिए धमतरी रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों को ऑपरेशन कर उनका दाहिना पंजा काटना पड़ा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार को कांकेर जिले के श्याम नगर निवासी किसान नरेश बड़ाई अपने खेत में धान की मिंजाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका दाहिना हाथ थ्रेशिंग मशीन के अंदर चला गया। मशीन की चपेट में आने से उनके हाथ का पंजा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल घायल किसान की मदद की और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

किसान की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए धमतरी रेफर किया गया। बताया गया कि मशीन की चपेट में आने से उनके दाहिने हाथ का पंजा लगभग 99 प्रतिशत तक क्षतिग्रस्त हो चुका था। धमतरी में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर उनका दाहिना पंजा काटकर अलग कर दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778041 Articles

Share this story