मशहूर सिंगर बी प्राक पहुंचे रायपुर, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

WhatsApp Channel Join Now
मशहूर सिंगर बी प्राक पहुंचे रायपुर, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत


मशहूर सिंगर बी प्राक पहुंचे रायपुर, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत


रायपुर, 5 सितंबर (हि.स.)। राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाले विशाल दही हांडी उत्सव को लेकर शहर में उत्साह चरम पर है। इसी बीच मशहूर सिंगर बी प्राक शनिवार को रायपुर पहुंचे। रायपुर विमानतल पहुंचने पर आयोजन समिति की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया।

बी प्राक के रायपुर पहुंचते ही उनके प्रशंसकों और आयोजन से जुड़े लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। वे आज देर शाम गुढ़ियारी के अवधपुरी मैदान में आयोजित होने वाले विशाल दही हांडी उत्सव में अपनी शानदार प्रस्तुति देंगे।

आयोजन समिति के अनुसार इस भव्य समारोह में बी प्राक के साथ अंतरराष्ट्रीय भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा और छत्तीसगढ़ की लोक गायिका गरिमा स्वर्णा दिवाकर भी अपनी प्रस्तुतियां देंगी। इसके अलावा पुरुष दही हांडी, महिला दही हांडी और ग्रीसयुक्त खंभा दही हांडी प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।

गुढ़ियारी के अवधपुरी मैदान में होने वाले इस आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजकों को उम्मीद है कि बड़ी संख्या में शहरवासी कार्यक्रम में शामिल होकर दही हांडी उत्सव और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लेंगे।

स्वागत के दौरान प्रकाश माहेश्वरी ,पुष्पेंद्र उपाध्याय आजाद गुर्जर ,संजय अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, मनीष ठाकुर, वंश अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, समेत हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

Share this story