राहुल गांधी से झीरम नक्सल पीड़ित परिवार के सदस्यों ने की मुलाकात, न्याय मिलने तक लड़ने पर हुई चर्चा

WhatsApp Channel Join Now
राहुल गांधी से झीरम नक्सल पीड़ित परिवार के सदस्यों ने की मुलाकात, न्याय मिलने तक लड़ने पर हुई चर्चा


रायपुर, 26 सितंबर (हि.स.)। लोकसभा में नेता-विपक्ष राहुल गांधी ने आज शनिवार को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ झीरम नक्सल कांड के पीड़ित परिवार के सदस्यों ने मुलाकात की। इस दौरान राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ पीड़ित परिवारों के सदस्यों से कहा कि पूरा न्याय मिलने तक हमें पीछे नहीं हटना है।

मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सुखदेव भगत, राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल, नेता-प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज विशेष रूप से मौजूद रहे. वहीं झीरम पीड़ित परिवारों में उमेश पटेल, अनिता योगेंद्र शर्मा, जितेंद्र मुदलियार, शिव सिंह ठाकुर, छविंद्र कर्मा, मलकीत सिंह गैन्दू आदि शामिल रहे।

राहुल गांधी के साथ मुलाकात को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज 10 जनपथ, नई दिल्ली में हमारे नेता राहुल गांधी के साथ हम सबने झीरम घटना में हुए अन्याय, भाजपा और जाँच एजेंसियों के षड्यंत्र और इस लड़ाई को आगे ले जाने पर मंत्रणा की। राहुल गांधी ने सभी वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में झीरम शहीदों के परिवारजनों और घटना के समय उपस्थित साथियों से भी संवाद किया। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि पूरा न्याय मिलने तक हमें पीछे नहीं हटना है, हम लड़ाई लड़ेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल

Share this story