दुर्घटना में घायल व्यक्ति को किया गया हायर सेंटर रेफर
May 23, 2026, 14:37 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
काेरबा, 23 मई (हि.स.)। कटघोरा मुख्य मार्ग पर आज शनिवार सुबह माेटरसाइकिल और चारहिया वाहन की आपस में भिड़ंत हो गई। इस घटना में स्थानीय कारोबारी दीपक अगवाल को गंभीर चोटें आई। सूचना मिलने पर परिजन हरकत में आए। पीड़ित को फौरी तौर पर सीएचसी ले जाया गया। ड्यूटी डॉक्टर ने परीक्षण के साथ उसकी प्राथमिक चिकित्सा की। चोट का स्तर ज्यादा होने पर उसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया।
थाना प्रभारी डीएन तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी जरूर मिली है लेकिन इस बारे में किसी प्रकार की शिकायत नहीं की गई है। परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी चिकित्सा कराई और अगले निर्देश पर उसे दूसरे सेंटर ले गए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

