कोरबा : कटघोरा के फैजान वसीम ने गेट 2026 में मारी बाजी, देशभर में हासिल की 20वीं रैंक

WhatsApp Channel Join Now
कोरबा : कटघोरा के फैजान वसीम ने गेट 2026 में मारी बाजी, देशभर में हासिल की 20वीं रैंक


कोरबा : कटघोरा के फैजान वसीम ने गेट 2026 में मारी बाजी, देशभर में हासिल की 20वीं रैंक


कोरबा, 20 मार्च (हि. स.)। जिले के कटघोरा नगर के होनहार छात्र फैजान वसीम ने राष्ट्रीयस्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए प्रतिष्ठित गेट 2026 (ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग) परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 20 हासिल की है। इस उल्लेखनीय सफलता से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले और प्रदेश में गर्व का माहौल है।

फैजान ने एनवायराॅनमेंट साइंस एंड इजीनियरिंग (ईएस) विषय में यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने 100 में से 58 अंक प्राप्त करते हुए 814 का उत्कृष्ट गेट स्कोर अर्जित किया। देश की कठिनतम परीक्षाओं में शामिल गेट में इस स्तर की रैंक हासिल करना उनकी मेहनत और लगन का प्रमाण है।

फैजान शुरू से ही मेधावी छात्र रहा है। परिजनों के अनुसार, उन्होंने अपनी पढ़ाई के दौरान सोशल मीडिया और अन्य गतिविधियों से दूरी बनाकर पूरी तरह लक्ष्य पर फोकस किया। उनकी इसी एकाग्रता और निरंतर अभ्यास ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया।

फैजान की सफलता की खबर मिलते ही कटघोरा क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिजनों और शुभचिंतकों ने मिठाई खिलाकर उनकी इस उपलब्धि का जश्न मनाया।

इस मौके पर उनके पिता मोहम्मद यूनुस ने भावुक होते हुए कहा कि यह उनके बेटे की मेहनत, समर्पण और संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि फैजान आगे भी इसी तरह सफलता की नई ऊंचाइयों को छूएंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/ हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Share this story