उचित मूल्य दुकानों के संचालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, बस्तर के सभी 485 दुकानें बंद

WhatsApp Channel Join Now
उचित मूल्य दुकानों के संचालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, बस्तर के सभी 485 दुकानें बंद


जगदलपुर , 02 नवंबर (हि.स.)। बस्तर जिले के सातों ब्लॉकों की 485 उचित मूल्य दुकानों के संचालक रविवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। आज साेमवार काे भी उचित मूल्य दुकान के संचालकाें की हड़तल पुरानी कृषि मंडी, जगदलपुर में जारी रही । हड़ताल के चलते राशन दुकानें बंद रहीं। दुकानदारों ने कहा है कि मांगें पूरी होने तक राशन वितरण शुरू नहीं होगा।

राशन विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष अजंबर सेठिया ने कहा कि आंदोलन की शुरुआत रविवार से जारी है। उन्हाेने बताया कि 21 साल से कमीशन नहीं बढ़ा। दुकानदारों ने मांग रखी कि कमीशन, पेंशन और कार्रवाई के नियमों में बदलाव हो। हर राशन दुकान के लिए परिवहन की व्यवस्था शासन करे। पोर्टल पर स्टॉक अपने आप बढ़ने या शून्य होने की तकनीकी गड़बड़ी बंद हो। हर महीने की पहली तारीख को पूरी आवंटित मात्रा उपलब्ध कराई जाए। तौल में अंतर, झड़ती, झुकती, पड़ती और अन्य नुकसान की क्षतिपूर्ति तय हो। बारदाने की राशि का नियमित भुगतान हो। टीडीएस की कटौती नहीं हो।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771357 Articles

Share this story