धनगांव उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित

WhatsApp Channel Join Now

बलरामपुर, 20 अगस्त (हि.स.)। बलरामपुर जिले के विकासखंड बलरामपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत धनगांव की शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन के लिए इच्छुक संस्थाओं एवं स्व सहायता समूहों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

जो संस्था या स्व सहायता समूह उचित मूल्य दुकान धनगांव का संचालन करना चाहता है, वह निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन 2 सितम्बर 2026 तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), बलरामपुर में जमा कर सकता है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर किसी भी प्रकार का विचार नहीं किया जाएगा। इसलिए इच्छुक आवेदकों से समय-सीमा के भीतर आवेदन जमा करने की अपील की गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Share this story