निर्यात जागरूकता कैम्प एवं ई-कॉमर्स एक्सपोर्ट समिट का आयोजन 14 अगस्त को

WhatsApp Channel Join Now
निर्यात जागरूकता कैम्प एवं ई-कॉमर्स एक्सपोर्ट समिट का आयोजन 14 अगस्त को


जगदलपुर, 11 अगस्त (हि.स.)। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र जगदलपुर द्वारा आगामी 14 अगस्त को कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में प्रातः 10 बजे से निर्यात जागरूकता कैम्प एवं ई-कामर्स एक्सपोर्ट सम्मिट का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, संभावित निर्यातकों को निर्यात संबंधी प्रक्रियाओं, शासन की योजनाओं और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उपलब्ध व्यापारिक अवसरों की जानकारी प्रदान करना है।

उक्त निर्यात जागरूकता कैम्प एवं ई-कामर्स एक्सपोर्ट सम्मिट में डीजीएफटी, एक्जिम बैंक, ईसीजीसी, सिडबी, इंडिया पोस्ट, लीड बैंक, एमएसएमई डिपार्टमेंट, वॉलमार्ट और डीएचएल सहित विभिन्न संस्थाओं के विशेषज्ञों द्वारा आईईसी पंजीयन, निर्यात प्रक्रिया, ई-कॉमर्स एक्सपोर्ट, डाक निर्यात, निर्यात वित्त, एक्सपोर्ट डाक्यूमेंटेशन तथा निर्यात से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा प्रतिभागियों को विशेषज्ञों एवं ई-कॉमर्स कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ वन-टू-वन बिजनेस इंट्रेक्शन का अवसर भी उपलब्ध कराया जाएगा।

मुख्य महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र जगदलपुर अजीत सुंदर बिलुंग द्वारा जिले के सभी उद्यमियों, निर्यातकों, उद्योग संघों, व्यापारिक संगठनों एवं इच्छुक नागरिकों से अपील किया गया है कि वे इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर निर्यात के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाएं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story