एमसीबी : ईवीएम-वीवीपैट का त्रैमासिक निरीक्षण पूरा, राजनीतिक दलों की मौजूदगी में परखी गई पारदर्शिता

WhatsApp Channel Join Now
एमसीबी : ईवीएम-वीवीपैट का त्रैमासिक निरीक्षण पूरा, राजनीतिक दलों की मौजूदगी में परखी गई पारदर्शिता


एमसीबी : ईवीएम-वीवीपैट का त्रैमासिक निरीक्षण पूरा, राजनीतिक दलों की मौजूदगी में परखी गई पारदर्शिता


मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, 25 मार्च (हि.स.)। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देश और भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के तहत मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में बुधवार को ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का त्रैमासिक भौतिक निरीक्षण पारदर्शी तरीके से संपन्न किया गया। इस दौरान मशीनों की सुरक्षा, सील की स्थिति, स्ट्रॉन्ग रूम में भंडारण व्यवस्था और तकनीकी कार्यप्रणाली की बारीकी से जांच की गई।

निरीक्षण प्रक्रिया कलेक्टर डी. राहुल वेंकट की उपस्थिति में निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार चरणबद्ध तरीके से पूरी की गई। अधिकारियों ने सुनिश्चित किया कि सभी मशीनें निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप सुरक्षित हैं और आगामी चुनावों में उपयोग के लिए पूरी तरह सक्षम हैं।

पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी निरीक्षण में शामिल किया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी और आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधियों सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने निरीक्षण प्रक्रिया को संतोषजनक बताते हुए मशीनों की सुरक्षा और रखरखाव व्यवस्था पर भरोसा जताया।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ईवीएम और वीवीपैट का नियमित निरीक्षण निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाताओं के विश्वास को मजबूत करने के लिए किया जाता है। यह व्यवस्था न केवल मशीनों की तकनीकी क्षमता सुनिश्चित करती है, बल्कि चुनाव की निष्पक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता को भी मजबूती देती है।

हिन्दुस्थान समाचार / पारस नाथ सिंह

Share this story