बिलासपुर में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का कार्यक्रम 16 अक्टूबर को

WhatsApp Channel Join Now

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू होंगे मुख्य अतिथि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे अध्यक्षता

बिलासपुर 15 अक्टूबर (हि.स.)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का जिला स्तरीय कार्यक्रम 16 अक्टूबर, शुक्रवार को सुबह 11 बजे स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल मेमोरियल ऑडिटोरियम, बिलासपुर में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू होंगे। अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे।

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, बिलासपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, अटल श्रीवास्तव एवं दिलीप लहरिया आमंत्रित हैं। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, महापौर पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष राजा पाण्डेय तथा बिलासपुर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष रजनीश सिंह भी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761074 Articles

Share this story