पहले दिन 10 वीं -12 वीं की 1387 कापियां जांची, मूल्यांकन शुरू

WhatsApp Channel Join Now
पहले दिन 10 वीं -12 वीं की 1387 कापियां जांची, मूल्यांकन शुरू


पहले दिन 10 वीं -12 वीं की 1387 कापियां जांची, मूल्यांकन शुरू


धमतरी, 16 मार्च (हि.स.)। शिव सिंह वर्मा आदर्श शासकीय उ मा विद्यालय में कक्षा 10 वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच 16 मार्च से शुरू हो गई। पहले दिन 10 वीं की 871 और 12 वीं की 516 सहित कुल 1387 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गई। जांच से पहले शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।सोमवार से शिव सिंह वर्मा स्कूल में कक्षा 10 वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में शुरू हो गई हैं।

मूल्यांकन केंद्र प्रभारी प्राचार्य बी मैथ्यू ने बताया कि कक्षा 10 वीं और और 12 वीं बोर्ड परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं की मूल्यांकन कार्य शुरू होने के पूर्व सभी शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। पहले चरण में 10 वीं की कुल 36118 एवं 12 वीं की 13668 उत्तर पुस्तिकाएं जांच के लिए आई है। पहले दिन 10 वीं की 871 कापियां 223 शिक्षकों ने जांची। वहीं 12 वीं की 516 कापियां 143 शिक्षकों ने जांची। पहले दिन शिक्षकों को अधिकतम पांच कापियां जांचने के लिए दी गई।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story