छत्तीसगढ़ में स्टेट साइबर क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर का गठन, वरिष्ठ आईपीएस प्रशांत अग्रवाल और गिरिजा जायसवाल को मिली नई जिम्मेदारी

WhatsApp Channel Join Now
छत्तीसगढ़ में स्टेट साइबर क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर का गठन, वरिष्ठ आईपीएस प्रशांत अग्रवाल और गिरिजा जायसवाल को मिली नई जिम्मेदारी


रायपुर, 19 अगस्त (हि.स.)। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में बढ़ती साइबर अपराध की घटनाओं को देखते हुए साइबर अपराधों की बेहतर निगरानी और प्रभावी कार्रवाई के लिए स्टेट साइबर क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर (S4C) का गठन किया है। इसके साथ ही राज्य स्तर पर साइबर क्राइम से जुड़े मामलों के लिए सिंगल प्वाइंट ऑफ कॉन्टैक्ट की व्यवस्था भी की गई है।

गृह विभाग की ओर से 17 अगस्त 2026 को जारी आदेश के अनुसार, S4C पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) की तकनीकी सेवाएं शाखा के अधीन कार्य करेगा। इसका उद्देश्य राज्य में साइबर अपराधों की निगरानी, विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय और साइबर अपराधों के खिलाफ प्रभावी प्रवर्तन सुनिश्चित करना है। आदेश के तहत S4C के संचालन के लिए दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रशांत कुमार अग्रवाल को पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ के वर्तमान पद से पुलिस महानिरीक्षक, S4C, पीएचक्यू की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह गिरिजा शंकर जायसवाल, जो वर्तमान में उप पुलिस महानिरीक्षक (तकनीकी सेवा), पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ के पद पर पदस्थ हैं, उन्हें उप पुलिस महानिरीक्षक, S4C, पीएचक्यू की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

Share this story