धमतरी : प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का लोगों ने लिया संकल्प

WhatsApp Channel Join Now
धमतरी : प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का लोगों ने लिया संकल्प


धमतरी, 05 जून (हि.स.)।

पर्यावरण संरक्षण और हरित धमतरी के संकल्प को साकार करने की दिशा में विंध्यवासिनी वार्ड स्थित नवीन सामुदायिक भवन, बिलाईमाता मंदिर के पीछे परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं वार्डवासियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष के रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिल सके। वार्ड पार्षद एवं जल विभाग सभापति अखिलेश सोनकर ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, स्वच्छ वायु उपलब्ध कराने और भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ माताओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का भी एक सुंदर माध्यम है।

कार्यक्रम में निगम सभापति कौशिल्या देवांगन, डिप्टी कलेक्टर इंद्रा देहरी, पीसी सरवा, पार्षद आशा लोधी जगत, कामलेश ठाकुर, शिव नेताम, दिलीप सोनकर, गोलू सिन्हा, विनोद ध्रुव, नारा सोनकर, विक्की, वेद नारायण सहित वार्ड के गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय निवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और अभियान को सफल बनाने में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story