श्मशान घाट और शासकीय भूमि पर हाे रहा अतिक्रमण, ग्राम पंचायत ने थमाया नोटिस

WhatsApp Channel Join Now
श्मशान घाट और शासकीय भूमि पर हाे रहा अतिक्रमण, ग्राम पंचायत ने थमाया नोटिस


श्मशान घाट और शासकीय भूमि पर हाे रहा अतिक्रमण, ग्राम पंचायत ने थमाया नोटिस


धमतरी, 25 नवंबर (हि.स.)। पंचायत राज में ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों को गति देने के लिए शासन की ओर से अनेक योजनाएं संचालित की जाती हैं, लेकिन कई बार ग्रामीणों द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने से सार्वजनिक हित के कार्य बाधित होते हैं। ऐसा ही मामला ग्राम बोड़रा में सामने आया है, जहां श्मशान घाट और उसके सामने स्थित शासकीय घास भूमि पर अतिक्रमण किए जाने को लेकर ग्राम पंचायत ने सख्त रुख अपनाया है।

धमतरी जिले के ग्राम ग्राम पंचायत बोड़रा की ओर से श्मशान घाट की भूमि पर खेत बनाकर धान की फसल बोने तथा मकान निर्माण के लिए नींव की खुदाई कर कब्जा करने वाले व्यक्ति को नोटिस जारी किया है। इसी तरह श्मशान घाट के सामने स्थित शासकीय घास भूमि पर खेती कर धान की फसल बोने और ईंटों से घेरा बनाकर कब्जा करने वाले व्यक्ति को भी नोटिस थमाया गया है। पंचायत की ओर से छह नवंबर को कुल पांच नोटिस जारी किए गए हैं। सरपंच जीवनलाल देवांगन ने कहा कि संबंधित अतिक्रमणकारियों को नवंबर माह तक अपना अवैध कब्जा हटाने का अल्टीमेटम दिया गया है। निर्धारित समयावधि में कब्जा नहीं हटाने पर छत्तीसगढ़ पंचायती राज अधिनियम के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783159 Articles

Share this story