आईटीआई जांजगीर में 22 जून को रोजगार मेला का होगा आयोजन

WhatsApp Channel Join Now

जांजगीर-चांपा 17 जून (हि. स.)। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जॉजगीर-चांपा द्वारा जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 22 जून दिन सोमवार को आईटीआई कुलीपोटा जांजगीर में 11 बजे से 03 बजे तक एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि शिविर में निजी क्षेत्र के 03 नियोजक पुस्कल एग्रीटेक लिमिटेड बिलासपुर, स्पंदना स्फूर्ति फाईनेंस लिमिटेड एवं चैतन्य इंडिया फाईनेंस क्रेडिट लिमिटेड रायगढ़ उपस्थित रहेंगे। पुस्कल एग्रीटेक लिमिटेड बिलासपुर द्वारा अकाउंटेण्ट 04 पद एग्रीकल्चर आफिसर 04 पद, सेल्स आफिसर 20 पद सेल्स रिप्रजेंटेटिव 20 पद, स्पंदना स्फूर्ति फाईनेंस लिमिटेड द्वारा क्रेडिट असिस्टेंट के 10 पद, कस्टमर रिलेशनशीप एसोसियेट के 10 पद तथा चैतन्य इंडिया फाईनेंस क्रेडिट लिमिटेड रायगढ़ द्वारा कस्टमर रिलेशनशीप एक्जिकिटिव 20 पद पर भर्ती की जाएगी।

उक्त पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता 12वीे, बी.कॉम, बीएससी एग्रीकल्चर, निर्धारित किया गया है। कंपनी द्वारा वेतनमान 13000-20000 रु.दिया जाएगा। आयु सीमा 18 से 38 वर्ष निर्धारित है एवं चयनित आवेदकों का कार्यक्षेत्र जांजगीर, चांपा, सक्ती, रायगढ़, कटघोरा, पाली, रतनपुर, डभरा छत्तीसगढ राज्य रहेगा।

कैंप में भाग लेने वाले इच्छुक आवेदक अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ व जिला रोजगार कार्यालय का रोजगार पंजीयन कार्ड की छायाप्रति लाना अनिवार्य है। निर्धारित तिथि को उपस्थित होकर रोजगार मेला का लाभ ले सकते है। अधिक जानकारी के लिये जिला रोजगार कार्यालय जॉजगीर चांपा से संपर्क किया जा सकता है।

हिन्दुस्थान समाचार/ लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

Share this story