तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने दीपावली से पहले महंगाई भत्ता के लिए सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Channel Join Now
तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने दीपावली से पहले महंगाई भत्ता के लिए सौंपा ज्ञापन


जगदलपुर, 26 अक्टूबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला बस्तर ने“दीपावली महापर्व” के पहले सरकारी कर्मचारी एवं पेंशनरों को दाे प्रतिशत महंगाई भत्ता देने तथा महंगाई भत्ता की एरियर्स राशि की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय जगदलपुर के समक्ष एकत्रित होकर आज सांकेतिक प्रदर्शन किए। उसके पश्चात मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नाम संबोधित ज्ञापन अपर कलेक्टर बस्तर को सौंपा और कहा की दीपावली त्योहार के पहले कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी किया जाए।

सांकेतिक प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे संघ के प्रदेश महामंत्री गजेंद्र श्रीवास्तव, संभाग अध्यक्ष अतुल शुक्ला,जिला अध्यक्ष संजय चौहान ने मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ को संबोधित ज्ञापन में कहा कि इंतज़ार करते- करते 09 माह बीत गए फिर भी सरकार महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी नहीं की है । वर्तमान समय में लगातार बढ़ती महंगाई के कारण गंभीर आर्थिक कठिनाई का सामना कर्मचारी कर रहे हैं । खाद्य सामग्री ,पेट्रोलियम पदार्थ, शिक्षा ,स्वास्थ्य एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में निरंतर वृद्धि होने से कर्मचारियों के परिवारों को मासिक बजट बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इस बढ़ती महंगाई ने कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है। इसी स्थिति में कर्मचारी वर्ग को कोई भी त्योहार उत्साह पूर्वक मनाया जाना कठिन है अतः बढ़ती महंगाई को देखते दीपावली पर्व के पहले कर्मचारियों की महंगाई भत्ता में भी बढ़ोतरी किया जाए।

इस दौरान संघ के प्रमोद पांडे, राजेंद्र पांडे ,निराकार आचार्य, जी एल यादव ,दिलीप सोरी ,देवराज खुटे ,संजय वैष्णव, तेज सिंह ,मोतीलाल वर्मा ,सुबीर घोष, रामजी मामड़ीकर, गणेश्वर नायक ,तेजू ठाकुर ,पल्लव झा ,तारा सिंह फुटान ,मनोज महापात्र, धर्म राज चौधरी , खगेश सोम ,दिलीप बिसाई,रवि साय,महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमल नीलम मिश्रा ,आशादान,समीक्षा जैन ,सौभागनी सामंत,हेमलता नायक आदि पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767272 Articles

Share this story