एचटीपीएस से सेवानिवृत्त हुए मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता और दो कर्मचारियों को दी गई भावपूर्ण विदाई

WhatsApp Channel Join Now
एचटीपीएस से सेवानिवृत्त हुए मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता और दो कर्मचारियों को दी गई भावपूर्ण विदाई


कोरबा 01 अक्टूबर (हि.स.)।हसदेव ताप विद्युत संयंत्र (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम से माह सितंबर में मुख्य अभियंता (उत्पादन) प्रदीप कुमार जोशी, अधीक्षण अभियंता सत्येंद्र कुमार साहू, कनिष्ठ पर्यवेक्षक विनीत कुमार निर्मलकर और संतलाल कंवर सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पॉवर कंपनी परिवार की ओर से आज गुरुवार काे भावपूर्ण विदाई दी गई।

इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष अतिरिक्त मुख्य अभियंता एमके. गुप्ता ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए पॉवर कंपनी की ओर से आभार जताया।

अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री गुप्ता के हाथों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृतिचिह्न व सेवा प्रमाण-पत्र भेंट किया गया। उल्लेखनीय है कि अधीक्षण अभियंता (सिविल) सत्येंद्र कुमार साहू ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली है। समारोह में विशिष्टि अतिथि अतिरिक्त मुख्य अभियंता आरके. पांडे, एके. शाह, केएनबी. राव, एसके. नायर, एससी. पाठक, परियोजना प्रबंधक एसके. पंड्या और वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ एके. कुरनाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

रविंद्र सांस्कृतिक भवन (सीनियर क्लब) में आयोजित दीर्घ सेवा सम्मान समारोह में कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्वस्थ व सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा अपने 40 से 31 वर्षों के दीर्घ कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए वरिष्ठ कल्याण अधिकारी सुरेश सिंह कंवर द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों के जीवन परिचय का उल्लेख किया गया। दीर्घ सेवा सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Share this story