जंगल में मिला नर हाथी का शव, किन कारणों से हुई है मौत इसका नहीं हो सका है खुलासा

WhatsApp Channel Join Now
जंगल में मिला नर हाथी का शव, किन कारणों से हुई है मौत इसका नहीं हो सका है खुलासा


रायगढ़, 27 नवंबर (हि.स.)।शुक्रवार की शाम को धरमजयगढ़ वन मंडल के अंतर्गत बरतापाली जंगल में एक नर हाथी का शव मिला है । घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है l हाथी की मौत किन कारणों से हुई है इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है l

धरमजयगढ़ डीएफओ सत्यदेव शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंच गई है । फिलहाल हाथी की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा अभी नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा

हिन्दुस्थान समाचार / रघुवीर प्रधान

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784351 Articles

Share this story